आज के समय में सरकारी या प्राइवेट नौकरी मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। लेकिन सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए आपको उस नौकरी के हिसाब से काबिल बनना पड़ता है और 7 से 9 घंटे की नौकरी करनी पड़ती है। इसीलिए आज के समय में ज्यादातर लोग किसी के नीचे काम करना नहीं चाहते, वो खुद अपना बॉस बनना चाहते है। जो केवल एक Business से ही संभव हो सकता है। यदि आप भी ऐसा सोचते है या आपको और कोई नौकरी नहीं मिल रही है। जिसकी वजह से आप बिज़नेस शुरू करना चाहते है वो भी Low Investment बिज़नेस तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज के इस लेख में मैं आपको Low Investment Business Ideas के बारे में बताऊँगी जिन्हे आप बहुत कम निवेश में भी शुरू कर सकते है और पैसे कमा सकते है।
Small Business Ideas In Hindi
यदि आप भी कोई नया Business शुरू करना चाहते है और आपके पास निवेश कम है या फिर आप बड़े Business में पैसे लगाने से डरते है, तो हमने उनके लिए इस लेख को बनाया है। जिसे पढ़कर उन्हें अपना Low Investment Business शुरू करने में सहायता मिलेगी। ये बात तो आप जानते ही होंगे की किसी भी Business को शुरू करने के लिए और उसे आगे बढ़ाने के लिए हमे एक Business Idea और सही Planning की आवश्यकता होती है। बिना Planning के अगर आप कोई भी Business शुरू करते है तो वो Business ज्यादा समय तक नहीं चल पाता।
वहीं अगर आप सोच समझ कर Business शुरू करते है तो आपका Business भी सफल होगा और आप कम राशि में भी बिज़नेस शुरू कर सकेंगे। यदि आप भी Low Investment Business Ideas के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक तथा ध्यान से जरूर पढ़े।
1. Recruitment Firm Business
यहाँ Recruitment Firm का मतलब है एक ऐसी Firm जो अलग अलग कंपनियों के लिए सही candidate ढूंढ कर कंपनियों तक पहुँचाती है। जिसके बदले कंपनी और candidate दोनों की तरफ से पैसे मिलते है। लेकिन इस काम के लिए आपका खुद का एक नेटवर्क होना चाहिए। जिसकी सहायता से आप सही Candidate ढूंढ सके और कंपनी तक पहुंचा सके। Recruitment Firm लोगो को उनकी फील्ड में नौकरी प्रदान करने में सहायता करता है। ऐसे में आप अच्छी कमाई कर सकते है। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश करने की भी जरूरत नहीं होती। इस बिज़नेस को आप केवल 1 लाख के निवेश से भी शुरू कर सकते है। जिसके बाद अगर आपका नेटवर्क बड़ा है तो आप ज्यादा पैसे भी कमा सकते है।
Business: | Recruitment Firm Business |
निवेश: | 1 से 3 लाख |
मुनाफा: | Per Candidate |
जरूरी सामान: | Laptop, Smartphone, Office, Staff etc |
2. Real Estate Consultancy Business
आज के समय में लगभग हर इंसान अपनी Savings को Invest करना चाहता है और लोग अपनी Savings को जमीन या Property में Invest करना ज्यादा फायदेमंद समझते है। क्योकि समय के साथ साथ Property की कीमत बढ़ती जा रही है। यदि कोई व्यक्ति आपके माध्यम से Property खरीदता या बेचता है तो वह Real Estate Consultancy को 1 से 5% तक देता है। ये Business आपके लिए बहुत ज्यादा मुनाफे वाला साबित हो सकता है। इस Business को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश की भी आवश्यकता नहीं होती। लेकिन इसके लिए आपके पास अनुभव होना चाहिए। यदि आपके पास ऐसा अनुभव नहीं है तो आप पहले किसी Real Estate Consultancy में काम कर सकते है और अनुभव प्राप्त कर सकते है। जिसके बाद आप अपने Business से बढ़िया कमाई कर सकते है।
Business: | Real Estate Consultancy Business |
निवेश: | 1 लाख |
मुनाफा: | 1 से 5% Per Property |
जरूरी सामान: | Laptop, Smartphone, Office etc |
3. Jewellery Making Business
आजकल ज्यादातर लोग सोने चाँदी से बनी Jewellery से ज्यादा Artificial Jewellery पहनना ज्यादा पसंद करते है। क्योकि सोने चाँदी से बनी Jewellery पहनना बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है। Artificial Jewellery का दाम सोने चाँदी से बनी Jewellery से काफी सस्ता होता है और इतना ही नहीं Artificial Jewellery सूंदर भी होती है। इसीलिए आज के समय में Artificial Jewellery की मांग बहुत ज्यादा है। इसीलिए ये बिज़नेस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस बिज़नेस को आप बहुत कम लगत में शुरू कर सकते है और बढ़िया मुनाफा कमा सकते है।लेकिन इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको Jewellery Making के बारे में नॉलेज होनी चाहिए।
Business: | Jewellery Making Business |
निवेश: | 50 से 70 हजार |
मुनाफा: | 10 से 20 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Machine, Shop, Staff, कच्चा माल, अनुभव etc |
4. LED Bulb बनाने का Business
ये बात तो आप सब जानते ही होंगे की एक LED Bulb सामान्य Bulb की तुलना में बहुत कम बिजली की खपत करता है। यही कारण है की आज सभी लोग सामान्य Bulb की बजाय LED Bulb खरीदना ज्यादा पसंद करते है। इसीलिए LED Bulb की मांग बहुत ज्यादा है और समय के साथ बढ़ती जा रही है। यदि आप भी इस Business को शुरू करना चाहते है तो आप भी इस बिज़नेस को आसानी से शुरू कर सकते है, क्योकि LED बल्ब बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता।
आप अपने LED Bulb को Online भी बेच सकते है। जिसके लिए आपको ऑनलाइन बहुत सारे Dealer मिल जाएंगे जो आपको LED के Parts देंगे। आपको केवल उन Parts को जोड़ना है और उन्हें बॉक्स में पैक करके मार्किट में बेचना है। जिससे आप बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है।
Business: | LED Bulb बनाने का Business |
निवेश: | 25 से 30 हजार |
मुनाफा: | 20 से 25 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Rectifier Machine, Connecting Wire, Plastic Body, Hit Sink Device, Packing Box etc |
5. Online Coaching Center Business
आज के समय में बच्चो को Online पढ़ना काफी ज्यादा पसंद है। क्योकि Online पढ़ाई करते समय बच्चो को कोई भी Physically परेशानी नहीं होती। इसीलिए आज बहुत सारे Online Institute आ गए है। जिनकी सहायता से आप आसानी से घर बैठे पढाई कर सकते है। ऐसे में आप भी Online Coaching Center शुरू कर सकते है और मुनाफा कमा सकते है। इसमें आपको बहुत कम निवेश की आवश्यकता होती है। लेकिन इसके लिए आपको बच्चो को पढ़ना आना चाहिए यानि की आपमें एक अध्यापक वाले कौशल होने चाहिए तभी आपका बिज़नेस अच्छा चल सकेगा।
Business: | Online Coaching Center Business |
निवेश: | 1 लाख |
मुनाफा: | 40 से 50 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Laptop, Smartphone, Office, Board, Tripod, etc |
6. Lower \T-Shirt का Business
आप तो जानते ही है की आज के समय में चाहे लड़का हो या लड़की सभी Lower \T-Shirt पहनना पसंद करते है। Lower \T-Shirt का Business Low Investment Business Ideas में से एक है और बिज़नेस की खास बात यह है की ये बिज़नेस साल भर चलने वाला बिज़नेस है और आप इस बिज़नेस को बहुत कम निवेश से शुरू करके भी बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इस बिज़नेस को आप किसी ठेले या दूकान से शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस को आप पहले कम निवेश के साथ शुरू कर सकते है और समय के साथ और अपने बढ़ते बिज़नेस के साथ और भी निवेश कर सकते है। ऐसा करने से आपका बिज़नेस बहुत जल्दी बड़े स्तर पर शुरू हो जाएगा। जिसके बाद आप आसानी हर महीने से 30 से 40 हजार रुपया कमा सकते है।
Business: | Lower \T-Shirt का Business |
निवेश: | 50 हजार से 1 लाख |
मुनाफा: | 30 से 40 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | ठेला या दूकान, Latest Lower \T-Shirt etc |
7. Tempered Glass का Business
आज के समय में भारत में Smartphone Accessories में सबसे ज्यादा मांग Tempered Glass की है। क्योकि ये Glass हमारे फ़ोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखता है। Tempered Glass को उच्च तापमान वाली मशीनो में बनाया जाता है। जहा पर काँच को गर्म और ठंडा किया जाता है। आप भी Tempered Glass को बेचने का काम कर सकते है और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है। इतना ही नहीं आप Tempered Glass के साथ साथ फ़ोन के Cover भी बेच सकते है जिनकी मांग बहुत ज्यादा है। आपको इस Business को शुरू करने के लिए ज्यादा निवेश की आवश्यकता नहीं होती।
Business: | Tempered Glass |
निवेश: | 1 लाख |
मुनाफा: | 40 से 50 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | ठेला या दूकान, Tempered Glass, Phone Cover etc |
8. Paper Bag बनाने का Business
आप तो जानते ही होंगे की Polythene से हमारा पर्यावरण कितना दूषित होता जा रहा है। उसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार Polythene को बैन कर रही है, जिसकी जगह Paper Bag लेंगे। इसीलिए Paper Bag की मांग समय के साथ साथ बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए आप भी Paper Bag बनाने का Business शुरू कर सकते है। इतना ही नहीं इसके साथ साथ आप Files और लिफाफे बेचने का काम भी कर सकते है। आप इस Business को कम निवेश में शुरू करके ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। इसे करने से आप हर महीने 30 से 40 हजार रुपया आसानी से कमा सकते है।
Business: | Paper Bag बनाने का Business |
निवेश: | 1 लाख |
मुनाफा: | 30 से 40 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Machine, Shop, Staff, कच्चा माल, अनुभव etc |
9. Photocopy Shop का Business
अगर आप भी किसी ऐसे Business की तलाश में है जिसे आप कम निवेश में शुरू करके ज्यादा पैसे कमा सके। तो Photocopy Shop का Business आपके लिए बिल्कुल सही है। यदि आप भी ये दूकान शुरू करना चाहते तो ध्यान रहे की आप इस दूकान को किसी कॉलेज, स्कूल, या फिर कचहरी के आस पास खोले। क्योकि वहां पर फोटोकॉपी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है और ऐसे में आप ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।
Photocopy Shop में आप स्टेशनरी का सामान बेचकर भी अपने Business को आगे बढ़ा सकते है। आप Photocopy Shop से हर महीने 50 हजार रुपया तक कमा सकते है।
Business: | Photocopy Shop का Business |
निवेश: | 1.5 से 2 लाख |
मुनाफा: | 50 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Photocopy Machine, Shop, Book Binding Machine, Computer , Colour Printer, Computer etc |
10. Disposal Plates\Cup का Business
आपने देखा ही होगा की पहले के समय में कागज की प्लेट्स और कप आते थे। जिसके बाद उनका स्थान थर्माकोल से बनी Disposal प्लेट्स और कप ने ले लिया। आज के समय में जितने भी इवेंट, शादी, फंक्शन आदि होते है, उन सब में खाना डालने के लिए इनका इस्तेमाल पड़े पैमाने पर किया जाता है। इसके साथ साथ इनका इस्तेमाल सड़क विक्रेताओं और फेरीवालों के द्वारा भी किया जाता है। इसीलिए इस बिज़नेस की मांग आज के समय में बहुत ज्यादा है। आप भी इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है और हर महीने लगभग 20 हजार रुपया तक कमा सकते है।
Business: | Disposal Plates\Cup का Business |
निवेश: | 1 लाख |
मुनाफा: | 20 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Machine, Shop, Staff, कच्चा माल, अनुभव etc |
11. Noodles बनाने का Business
आप तो जानते ही है की आज के समय में Noodles को शहर और गांव दोनों में ही कितना ज्यादा पसंद किया जाता है, जिस वजह से बाज़ारो में इसकी मांग बढ़ गई है। यदि आप कोई महिला है तो ये बिज़नेस आपके लिए Best है। आप चाहे तो इस बिज़नेस को दो तरीके से शुरू कर सकते है पहला Noodles का Production कर सकते है। जिसके लिए आपको गेहू का आटा, नमक, चीनी, मसाले, टेल की आवश्यकता होगी। जिसके बाद आप बहुत कम समय में Noodles को तैयार कर सकते है। दूसरा तरीका है Noodles बनाकर Fast Food की तरह बेच सकते है। इस बिज़नेस के लिए आपको बहुत कम निवेश की आवश्यकता होती है और उससे बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है।
Business: | Noodles बनाने का Business |
निवेश: | 1से 3 लाख |
मुनाफा: | 30 से 40 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Packaging Machine, Weighting Machine, Water Boiler, Wooden Tray, Noodles Machine, Staff, कच्चा माल, etc |
12. Car Washing का Business
Car Washing यानि कार धोने के लिए प्रोफ़ेशनल मशीन की आवश्यकता होती है। इस बिज़नेस को अगर आप छोटे स्तर पर शुरू करना चाहते है तो आप सस्ती मशीने खरीद सकते है और समय के साथ काम चलने पर बड़ी और अच्छी मशीने भी ला सकते है। इस बिज़नेस को शुरू करते समय ध्यान रहे की आप इसके लिए सही जगह का चुनाव करे। यदि आपके पास जगह लेने के भी पैसे नहीं है तो आप किसी कार मकैनिक की दूकान में ही आधे किराये में ये काम शुरू कर सकते है। इससे आपके बहुत कम पैसे लगेंगे और खुद का बिज़नेस भी शुरू हो जाएगा।
इस बिज़नेस को करने के लिए आपके पास अनुभव भी होना चाहिए तभी आपका बिज़नेस अच्छा चल पाएगा।
Business: | Car Washing का Business |
निवेश: | 50 से 60 हजार |
मुनाफा: | 10 से 15 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Shop, Staff, Slipper Stage, Dash Board Polish , Water Supply etc |
13. Candles बनाने का Business
आज के समय में मोमबत्ती का ज्यादातर इस्तेमाल रौशनी करने के लिए नहीं किया जाता बल्कि साज सजावट के लिए किया जाता है। त्योहारों पर इनकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और इसके साथ जिन इलाको में बहुत ज्यादा लाइट जाती है वहा पर भी मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। मोमबत्ती के इस्तेमाल के साथ साथ इसकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसीलिए ये Business आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस Business को शुरू करने के लिए आपके पास केवल 20 से 30 हजार के निवेश की आवश्यकता पड़ती है। मोमबत्ती बनाने के लिए आपको कुछ कच्चे माल की जरूरत होती है जैसे मोम, बाती, सांचे, सुगंध तेल, धागा आदि की आवश्यकता होती है।
Business: | Candles बनाने का Business |
निवेश: | 20 से 30 हजार |
मुनाफा: | 15 से 20 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Thermometer, Weighting Scale, Owen, Vessels, कच्चा माल, etc |
14. Mobile Repairing का Business
कोरोना काल के बाद आज लगभग सभी के पास मोबाइल आ गया है चाहे वो कोई बच्चा हो या बुजुर्ग। मोबाइल की मांग बढ़ती ही जा रही है और कभी ना कभी वो मोबाइल ख़राब भी होंगे , जिन्हे ठीक करवाने के लिए सबसे पहले Mobile Repairing की दूकान ही याद आती है। यदि आपको Mobile Repairing का काम नहीं आता है तो आप इस काम को आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीको से सिख सकते है। Mobile Repairing का काम आप कम लागत में शुरू कर सकते है। यदि आप भी इस बिज़नेस को शुरू करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित सामान की आवश्यकता होगी।
Business: | Mobile Repairing का Business |
निवेश: | 50 हजार से 1 लाख |
मुनाफा: | 20 से 30 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | DC Power Machine, PCB Holder, PPD Paste, Mobile Opener, Jumper Wire , Cleaning Brush etc |
15. Ice-Cream Corner का Business
गर्मियों के मौसम में सब लोग ठंडी चीजे खाना पसंद करते है और उन ठंडी चीजों में सबसे ज्यादा मांग आइस क्रीम की होती है। अगर आप भी एक ऐसा Business करना चाहते है जिससे आप कम समय में और कम लागत में शुरू कर सके तो ये बिज़नेस आपके लिए Best है। ऐसा बिल्कुल नहीं है की आइसक्रीम का Business केवल गर्मियों में ही चलता है। आज के समय में ये Business साल भर चलता है क्योकि आज लोग आइसक्रीम को सर्दियों में भी खाना पसंद करते है। ऐसे में आप भी इस Business को शुरू कर सकते है और पैसे कमा सकते है। यदि आपका निवेश बहुत ज्यादा कम है तो आप ये बिज़नेस एक ठेले से भी शुरू कर सकते है। इस Business को शुरू करने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता होती है जैसे दूध, फ्रीज, चॉकलेट, कॉन आदि की जरूरत होगी।
Business: | Ice-Cream Corner का Business |
निवेश: | 50 हजार |
मुनाफा: | 15 से 20 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | ठेला या दूकान, Milk, Chocolate powder, Food Cream, Custard Powder etc |
16. Designer Lace बेचने का Business
आज की इस फैशन की दुनिया में Designer Lace का एक अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल महिलाए अपने कपड़ो को सजाने के लिए करती है। जैसे इसका इस्तेमाल चुन्नी, घागरा, ब्लॉज़ आदि पर किया जाता है। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपके पास सही जगह पर दूकान होनी चाहिए। इस बिज़नेस से आप कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। इस बिज़नेस कोस शुरू करने के लिए आपके पास कम से कम 25 हजार का निवेश होना चाहिए। इतना ही इस बिज़नेस की मांग समय के साथ साथ बढ़ रही है।
Business: | Designer Lace बेचने का Business |
निवेश: | 25 हजार |
मुनाफा: | 10 से 15 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Shop, Designer Lace etc |
17. Chocolate Making Business
यदि आप भी चॉकलेट बनाना जानते है तो आप इस Business को शुरू कर सकते है और ये Business आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। क्योकि आज के समय में भी भारत में हाथ से बनी चीजों को पसंद किया जाता है। ठीक उसी तरह हाथ से बनी चॉकलेट को भी पसंद किया जाता है। इस Business को बढ़ाने के लिए आपको नए नए स्वाद की चॉकलेट बनानी होगी, जो ग्राहकों को पसंद आए।
इस Business को शुरू करने के लिए आपको कुछ सामान की जरूरत होती है जैसे चीनी, चॉकलेट पाउडर, पैकिंग के लिए बॉक्स आदि की आवश्यकता होती है।
Business: | Chocolate Making Business |
निवेश: | 50 हजार |
मुनाफा: | 15 से 20 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Place, Owen, Chocolate Powder, Sugar, Packing Box etc |
18. Bakery Shop का Business
Bakery Shop का Business एक ऐसा Business है जो साल भर चलता है और इसकी मांग कभी भी कम नहीं होती। क्योकि बेकरी के सामान का इस्तेमाल सभी अपने दिनचर्या में करते है जैसे ब्रेड, कूकीज, बिस्कुट आदि का सेवन करके। यदि आपको ब्रेड और कूकीज बनाना आता है तो आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है। लेकिन ध्यान रहे की आप बेकरी के सामान को ज्यादा समय तक स्टोर करके नहीं रख सकते। बेकरी की दूकान में आपको बिस्कुट, नमकीन, कूकीज, ब्रेड आदि मिलते है जो आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए है। इसीलिए इस बिज़नेस की मांग बहुत ज्यादा है। आप भी इस बिज़नेस को बहुत कम निवेश में शुरू कर सकते है और मुनाफा कमा सकते है।
Business: | Bakery Shop का Business |
निवेश: | 1 से 3 लाख |
मुनाफा: | 50 हजार+ प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Chef, Shop, कच्चा माल, Staff etc |
Bakery Shop/Business कैसे करे?
19. Stationery Shop का Business
आज के आधुनिक युग में हर इंसान पढ़ाई को लेकर जागरूक हो गया है चाहे फिर वो कोई बच्चा हो या बुजुर्ग। सभी को पढ़ाई की अहमियत समझ आ गई है। इसीलिए हर माँ बाप अपने बच्चो की पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले सभी सामान को लाता है ताकि उसका बच्चा अच्छे से पढ़ सके। पहले के समय में पढ़ाई के लिए केवल किताब, कॉपी, पेंसिल, रबर आदि चीजों का ही इस्तेमाल होता था लेकिन आज पढ़ाई इस्तेमाल होने वाले सामन की सूची बहुत बड़ी हो चुकी है। इसीलिए इस बिज़नेस की मांग साल भर चलती है अथार्त आप साल भर कमाई कर सकते है।
Business: | Stationery Shop का Business |
निवेश: | 1 लाख |
मुनाफा: | 50 हजार+ प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Shop, Staff, Books, Notebook and other things, etc |
Stationery Shop\Business कैसे शुरू करें?
20. सिलाई Center का Business
यदि आपको सिलाई आती है तो ये Business आपके लिए Best है। सिलाई Center में आप दुसरो को सिलाई सीखा सकते है और इसके साथ साथ कपड़े भी सील सकते है। लेकिन इस Business को अच्छे से करने के लिए आपको समय के साथ साथ नए नए स्टाइल के कपड़े बनाना सीखना होगा, तभी आपका Business आगे बढ़ सकता है। ये बिज़नेस शुरू करने के लिए आप केवल 20 हजार रुपया से शुरू कर सकते है। इस Business की खास बात यह है की आप इस बिज़नेस को घर से भी शुरू कर सकते है और किराए के पैसे बचा सकते है।
Business: | सिलाई Center का Business |
निवेश: | 20 से 50 हजार |
मुनाफा: | 20 हजार+ प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | सिलाई Machine, Place, सुई, धागे etc |
21. Cooking Classes का Business
आज के समय में लगभग हर महिला अच्छा खाना बनाना चाहती है जिसके उसे बहुत बार Cooking Classes का सहारा लेना पड़ता है। यदि आप भी अच्छी कुकिंग करना जानते है तो आप Cooking Classes शुरू कर सकते है। Cooking Classes शुरू करने की सबसे खास बात यह है की आप इस बिज़नेस को अपने घर से भी शुरू कर सकते है और आपको ज्यादा निवेश की भी जरूरत नहीं होती। आप इस बिज़नेस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीको से करके पैसे कमा सकते है। इस बिज़नेस से आप महीने घर बैठे 30 से 40 हजार रुपया कमा सकते है।
Business: | Cooking Classes का Business |
निवेश: | 50 हजार से 1 लाख |
मुनाफा: | 20 हजार+ प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Vessel, Gas ,Cylinder, Owen, Kitchen etc |
22. मिठाई बनाने का Business
यदि आप मिठाई बनाना जानते है तो ये बिज़नेस आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योकि हमारा देश एक सांस्कृतिक देश है जिसमे बहुत सारे त्यौहार मनाए जाते है और उन सब त्योहारों में मिठाई का सबसे अहम हिस्सा होता है। इतना ही नहीं लोग अपनी दिनचर्या में भी मिठाई का सेवन करते है, जिसकी वजह से इस बिज़नेस की मांग बहुत ज्यादा है। अगर आप ये सोच रहे है की आपके आस पास बहुत सी मिठाइयों की दूकान है तो आपकी दूकान नहीं चलेगी तो आप गलत सोच रहे है। क्योकि अगर आपकी मिठाइयों का स्वाद दुसरो से बेहतर है तो आपकी दूकान बहुत जल्दी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाना शुरू कर देगी। आप भी इस बिज़नेस को कम निवेश में शुरू कर सकते है।
Business: | मिठाई बनाने का Business |
निवेश: | 1 लाख |
मुनाफा: | 30 हजार+ प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Vessel, Gas ,Cylinder, Owen, कच्चा माल, Chef etc |
23. आचार पापड़ बनाने का Business
भारत में आज भी लोग आचार और पापड़ को बड़े ही चाव से खाते है। पहले के समय में लोग इन्हे अपने घर पर ही बना लेते थे, लेकिन आज की इस busy जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं होता। इसीलिए वो लोग ज्यादातर आचार पापड़ या तो बाज़ारो से खरीदते है या फिर किसी से बनवाते है। अगर आप भी आचार और पापड़ बनाना जानते है तो आप भी ये बिज़नेस शुरू कर सकते है। क्योकि आज के समय में इसकी मांग बहुत ज्यादा है। फिर भी आज बाज़ारो में बहुत सी कम्पनिया आचार और पापड़ बेच रही है। अगर आप अपने बिज़नेस को उनसे आगे लेकर जाना चाहते है तो आपको अपने आचार और पापड़ की क़्वालिटी को बेहतर बनाना होगा और उसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचना होगा। तभी आपका बिज़नेस बहुत जल्दी बढ़ सकता है।
Business: | आचार पापड़ बनाने का Business |
निवेश: | 1 लाख |
मुनाफा: | 10 से 15 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Packing Box, कच्चा माल, etc |
24. अगरबत्ती बनाने का Business
अगरबत्ती का इस्तेमाल प्राचीन समय से चलता आ रहा है और इसका इस्तेमाल हर धर्म के लोग करते है। अगरबत्ती का इस्तेमाल घरो के पर्यावरण को पवित्र रखने के लिए किया जाता है। भारत के आलावा कई और देशो में भी अगरबत्ती की मांग बहुत ज्यादा है। इसके साथ साथ त्योहारों के समय में इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है। इसीलिए Low Investment Business Ideas में से एक बिज़नेस यह भी है, जो आपको ज्यादा मुनाफा दे सकता है।
Business: | अगरबत्ती बनाने का Business |
निवेश: | 50 हजार |
मुनाफा: | 10 से 15 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Packing Paper, Paper Box, EDP, कच्चा माल, etc |
25. Online Book Store का Business
आज के समय में लोग नए नए तरीके की Books को पढ़ना पसंद करते है जिनसे उन्हें कुछ न कुछ सिखने को मिलता है। ऐसे में ऑफलाइन के साथ साथ Online Books स्टोर भी आ गए है और आज के समय में Online Bookstore की मांग ज्यादा बढ़ गयी है। क्योकि Online Books खरीदने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं होती और आप Online Books पढ़ भी सकते है। ऐसे में Online आसानी से हर तरह की Books मिल जाती है। इस वजह से आप भी इस Business को शुरू कर सकते है जिसमे आप या तो Online Books बेच सकते है या अपने Portal पर Books पढ़ने की सुविधा दे सकते है। ऐसा करके आप ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।
Business: | Online Book Store |
निवेश: | 50 हजार से 1 लाख |
मुनाफा: | 15 से 20 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Books, Place etc |
26. Popcorn बनाने का Business
Popcorn एक तरह का नास्ता होता है जिसे लगभग हर इंसान खाना पसंद करता है। Popcorn को मक्के के दांनो को गर्म करके बनाया जाता है। आज के समय में Popcorn शादी, फंक्शन आदि सब में देखने को मिल जाते है। इसीलिए आज Popcorn की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। आप भी इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है और हर महीने अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है।
Business: | Popcorn बनाने का Business |
निवेश: | 1 लाख |
मुनाफा: | 15 से 20 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Packing Paper, Polythene, मसाले, मक्के के दाने, नमक, तेल, Popcorn making Machine, etc |
27. Electric Shop का Business
यदि आपको Electrician का काम आता है तो आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है और यदि आप ये काम नहीं जानते है तो आप केवल Electrician का सामान बेचना भी शुरू कर सकते है। क्योकि Electrician का ज्यादातर सामान Chinese होता है जो आपको कम दाम में आसानी से मिल जाता है और उसे आप ज्यादा दाम में बेचकर मुनाफा कमा सकते है। इस Business को शुरू करने के लिए आपके पास कम से कम 2 से 3 लाख का निवेश होना चाहिए। जिसके बाद आप हर महीने 30 से 40 हजार रुपया कमा सकते है।
Business: | Electric Shop |
निवेश: | 2 से 3 लाख |
मुनाफा: | 30 से 40 हजार प्रतिमाह |
जरूरी सामान: | Shop, Furniture, Computer Counter, Electric Appliances, etc |
28. YouTube Videos बनाने का Business
आज के समय में ज्यादातर लोग वीडियो कंटेंट देखना ज्यादा पसंद करते है। इसीलिए आज YouTube पर लोग घंटो घंटो बिता देते है। YouTube से आप कही भी बैठे आसानी से किसी भी चीज के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है। अगर आप भी किसी टॉपिक की अच्छी जानकारी रखते है तो आप अपना YouTube Channel बना सकते है और उस पर अपनी बनाई हुई Videos Upload कर सकते है। लेकिन ध्यान रहे की आपका कंटेंट दुसरो से अलग और अच्छा हो , तभी आपका चैनल Grow कर सकेगा। ऐसा करके आप आसानी से घर बैठे लाखो रुपया कमा सकते है।
Business: | YouTube Videos |
निवेश: | 50 हजार से 1 लाख |
मुनाफा: | अनिश्चित |
जरूरी सामान: | Smartphone, Laptop, Location etc |
अगर आप YouTube चैनल बनाकर पैसे कमाने के बारे में सोच रहे है तो इस टॉपिक पर मैंने एक पूरा लेख लिखा है जिसमे आपको स्टेप से समझाया गया है की आप YouTube से पैसे कैसे कमा सकते है। YouTube से पैसे कैसे कमाते है ये सीखने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
29. Freelancing का Business
यदि आप ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते है तो Freelancing आपके लिए Best है। इसमें आपको किसी निवेश की जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास कोई कला है तो आप उससे ऑनलाइन पैसे कमा सकते है। Freelancing में बहुत सारे काम शामिल है जैसे Web Designer, Web Development, Content Writing , Software Development etc अगर आप इन सब में से कोई भी काम जानते है तो आप किसी भी Freelancing वेबसाइट पर काम कर सकते है और डॉलर्स में कमा सकते है। अगर आप इस काम के बारे में नहीं जानते है तो आप YouTube से भी सिख सकते है और उसके बाद अपना Business शुरू कर सकते है।
Business: | Freelancing |
निवेश: | 50 हजार |
मुनाफा: | अनिश्चित |
जरूरी सामान: | Skill, Smartphone, Laptop |
Online पैसे कैसे कमाए (25+ Best Ways)
30. Software Making Business
आज के समय में लगभग सभी Organization अपने Personal काम के लिए अपना खुद का Software बनाना चाहते है। ताकि वो software उनके हिसाब से काम करे जिसके लिए उन्हें एक Software Developer की आवश्यकता होती है। यदि आप भी Software Develop करना जानते है तो आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है और यदि नहीं जानते है तो ऑफलाइन या ऑनलाइन सिख सकते है। इस काम को करने से आप महीने के लाखो रुपया कमा सकते है।
Business: | Software Making |
निवेश: | 50 हजार |
मुनाफा: | अनिश्चित |
जरूरी सामान: | Skill, Smartphone, Laptop |
Frequently Asked Questions (F.A.Q)
Q1. Home Business Ideas कौन कौन से है जिन्हे कम लगत में शुरू कर सकते है ?
Ans- कम लगत में शुरू होने वाले Home Business Ideas निम्नलिखित है जैसे – अगरबत्ती बनाना, मसाले बनाना, चायपत्ती बनाना, ऑनलाइन बिज़नेस करना, मेहँदी लगाना, कपडे सिलना आदि
Q2. Low Investment Manufacturing Business Ideas कौन कौन से है ?
Ans- कम लगत में शुरू होने वाले Manufacturing Business Ideas निम्नलिखित है जैसे- पेपर कप बनाना, चादर बनाना, Mineral Water, Diaper बनाना, अगरबत्ती बनाना आदि
Q3. सबसे ज्यादा चलने वाले बिज़नेस कौन कौन से है ?
Ans- सबसे ज्यादा चलने वाले बिज़नेस निम्नलिखित है जैसे- Restaurant, catering, Sports and Entertainment Parlor, Water Park, Readymade Snakes etc
Q4. गांव में चलने वाले Best Business कौन कौन से है ?
Ans- गांव में चलने वाले बेस्ट बिज़नेस निम्नलिखित है जैसे- आटा चक्की, थ्रेसर मशीन, टेंट हाउस, मिनी तेल मिल, मोटरसाइकिल रिपयेरिंग, लेबर कांट्रेक्टर, कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई आदि
Conclusion
यदि आप भी कोई Business करना चाहते है और आपके पास कम निवेश है या फिर आप ज्यादा बड़े Business पर पैसे लगाने से डरते है तो ये लेख आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योकि इस लेख में मैंने आपको Low Investment Business Ideas के बारे में बताया है। इनमे से किसी एक Business को आप भी शुरू कर सकते है। मैं आशा करती हूँ की लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ होगा और इस लेख की सहायता से आपको आपके लिए Perfect Business Idea मिल गया होगा। यदि इस लेख को लेकर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। धन्यवाद्