Candle Making Business Kaise Shuru Kare: क्या आपके मन में भी यही सवाल है क्या मोमबत्ती बनाने का बिज़नेस आज भी उतना ही प्रभावशाली है। जितना की पहले हुआ करता था जब लोग मोमबत्ती का इस्तेमाल अपने घरो में रोशनी के लिए किया करते थे। क्या आज भी कोई व्यपारी इस बिज़नेस को शुरू करके मुनाफा कमाने के बारे में सोच सकता है? क्योकि आज के समय में घरो में रोशनी के लिए अनेक तरह के उपकरण आ गए है जैसे ऊर्जा या बिजली से जलने वाली टोर्च या बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे देखा जाए तो आज के समय में हर गांव और शहर में बिजली की सुविधा है और बिजली जाने पर Inverter, ऊर्जा वाली टोर्च या बल्ब का इस्तेमाल करते है। आज मोमबत्ती का इस्तेमाल रोशनी करने के लिए बहुत कम किया जाता है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है की मोमबत्ती का बिज़नेस बिलकुल ही ख़तम होता जा रहा है।
मोमबत्ती का इस्तेमाल वर्तमान समय में रोशनी करने से ज्यादा साज सजावट के लिए किया जाता है। जिसकी वजह से आज भी मोमबत्ती की मांग बनी हुई है और ये बिज़नेस करके बहुत से व्यपारी मुनाफा कमा रहे है। यदि आप भी मोमबत्ती का बिज़नेस करना चाहते है और आपको समझ नहीं आ रहा की बिज़नेस कैसे शुरू करे तो आप बिलकुल सही जगह पर है। आज के इस लेख में हम आपको Candle Making Business Kaise Shuru Kare के बारे में पूरी जानकारी देंगे, इसीलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
वर्तमान समय में मोमबत्ती की मांग
बेशक आज के समय में मोमबत्ती का इस्तेमाल पहले की तरह रोशनी करने के लिए ज्यादा नहीं किया जाता। लेकिन समय के साथ साथ मोमबत्ती के इस्तेमाल करने के तरीके भी बदल गए है। इतना ही नहीं मोमबत्ती के इस्तेमाल में बहुत ज्यादा वृदि भी देखी जा सकती है। मोमबत्ती का इस्तेमाल जहाँ पहले के समय में केवल रोशनी के लिए किया जाता था, वही आज के समय में मोमबत्ती का इस्तेमाल रोशनी के साथ साथ घर, दफ्तर, कार्यालय आदि की साज सजावट के लिए भी किया जाता है।
इसी के साथ साथ मोमबत्ती का इस्तेमाल राजनैतिक रैलियों, विरोध प्रदर्शन आदि के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल त्योहारों पर भी किया जाता है। लोगो की बढ़ती आय और उनकी बढ़ती इच्छाओं की वजह से बाजारों में अनेक तरह की मोमबतिया आने लग गयी है जैसे खुशबू देने वाली, साज सजावट वाली, जन्मदिन के लिए, टी लाइट आदि मोमबतिया आ गयी है। जिसके चलते आज भी मोमबत्ती की मांग बनी हुई है। एक आकड़े के अनुसार मोमबत्ती का बिज़नेस पहले से 3% की दर से बढ़ गया है। इसीलिए आप भी इस बिज़नेस को शुरू करके मुनाफा कमा सकते है।
Candle Making Business क्यों शुरू करे ?
Candle Making Business शुरू करने के लिए बहुत से कारण है जैसे-
- इस बिज़नेस को आप कम लागत में शुरू करके ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।
- समय के साथ साथ मोमबत्ती की मांग बढ़ती जा रही है, इसीलिए ये बिज़नेस आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
- एक Data के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा की ये बिज़नेस 2026 तक USD 13.72 बिलियन की इंडस्ट्री बन जाएगी।
Types of Candles
अगर देखा जाए तो Candle का एक ही काम होता है रोशनी फैलाना जिस वजह से बाजारों में आज कई प्रकार की Candle पाई जाती है जैसे –
1. साधारण Candle
ये Candles अपने नाम की तरह साधारण ही होती है क्योकि इनका इस्तेमाल बिजली के जाने पर, श्रदांजलि पर, पूजा पाठ में तथा दिवाली जैसे त्योहारों पर इनका इस्तेमाल किया जाता है।
2. साज सजावट वाली Candle
ऐसी Candle का इस्तेमाल घर, दफ्तर आदि की साज सजावट के लिए किया जाता है और इसी के साथ में शादी , पार्टी, फंक्शन तथा दिवाली पर भी इनका इस्तेमाल किया जाता है।
3. जन्मदिन वाली Candle
ऐसी Candle का इस्तेमाल केवल जन्मदिन के लिए किया जाता है। ये Candles भी कई प्रकार कीऔर डिज़ाइन की होती है जिन्हे केक के ऊपर लगाया जाता है।
4. खुशबू वाली Candle
इस तरह की Candle को जलने पर ये खुशबू प्रदान करती है। इनका इस्तेमाल लोग अपने घरो, दफ्तरों, आदि में चारो और खुशबू फ़ैलाने के लिए करते है। इनके अलावा इनका इस्तेमाल Couples Candle Light Dinner के दौरान भी किया जाता है।
Candle Making Business कैसे शुरू करे?
यदि Candle की बात की जाए तो Candle मोम से बनी एक लम्बी, बेलनाकार या चपटा टुकड़ा होता है जिसके ऊपर एक बाती दी गयी होती है। उस बाती को जलाकर ही मोमबत्ती से रोशनी पैदा होती है जो तब तक जलती है जब तक Candle का सारा मोम खत्म नहीं हो जाता। अगर बात करे Candle बनाने की तो Candle बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। कहने का तातपर्य यह है की Candle बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान है, जिसे कोई भी आसानी से सिख सकता है।
यदि आपके पास निवेश कम है तो आप इस बिज़नेस को बिना किसी बड़ी मशीन की सहायता से अपने एक खाली कमरे से भी शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस को आप लागत में शुरू करके ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। तो चलिए देखते है Candle Making Business Kaise Shuru Kare?
1. स्थानीय क्षैत्र में Candles की मांग
जैसा की आप पढ़ ही चुके है की बाज़ारो में Candles कितने प्रकार की पाई जाती है। इसीलिए आपको ये बिज़नेस शुरू करने से पहले इस बात का पता लगाना होगा की जिस क्षेत्र में आप बिज़नेस शुरू कर रहे है वह के लोग कैसी Candles खरीदना ज्यादा पसंद करते है और किस तरह की Candles की मांग ज्यादा है। शुरू में स्थानीय मार्किट को टारगेट करना ज्यादा जरूरी है ऐसा इसीलिए क्योकि अगर आप अन्य क्षेत्र में अपना सामान भेजते है तो उसके लिए आपको अलग से निवेश करना होगा जैसे ट्रांसपोर्ट का खर्चा, लेबर आदि का खर्चा। ऐसा करने से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र में ही अपनी Candles बेचने की कोशिश करनी चाहिए। जिस वजह से स्थानीय क्षैत्र में Candles की मांग को जानना जरूरी हो जाता है।
2. Business Planning करे
ये बात तो आप जानते ही होंगे की किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले Business Planning होनी चाहिए, तभी आप अपने Business को शुरू कर सकते है। क्योकि पहले से Planning करने पर आपको पता होगा की कितने पैसे कहा पर और कैसे खर्च करने है। जबकि आप इस बिज़नेस को बहुत कम निवेश में ही शुरू कर सकते है, यानि आप इस बिज़नेस को कुछ हजार में भी शुरू कर सकते है। यदि आपके पास इतना भी निवेश नहीं है तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिशु ऋण के लिए आवेदन भी कर सकते है, जिससे आपकी निवेश की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी।
3. सही स्थान का चुनाव करे
यदि आप इस बिज़नेस को छोटे स्तर पर शुरू करना चाहते है तो आप इस बिज़नेस को अपने घर के किसी खाली कमरे या फिर किराये की दूकान से भी शुरू कर सकते है। लेकिन अगर आप इस बिज़नेस को बड़े पैमाने पर करना चाहते है तो आपको बड़ी जगह की जरूरत होगी। Candles का बिज़नेस शुरू करने के लिए जगह का चुनाव करते समय इन बातो का ध्यान जरूर रखे।
- आपके द्वारा चुनी गयी जगह पर मोमबत्ती का मोम पिघालनें के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
- वहा पर ट्रांसपोर्ट की सुविधा होनी चाहिए।
- वहां पर कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होना चाहिए।
- उस जगह पर सामान के रख रखाव और मोमबत्ती को स्टोर करने की सही व्यवस्था हो।
- वो जगह ज्यादा छोटी नहीं होनी चाहिए।
- आपकी चुनी हुई जगह कार्यालय के रूप में उपयोगी होनी चाहिए।
4. लागत का अनुमान
किसी भी बिज़नेस की लागत उस बिज़नेस के आकार पर निर्भर करती है जिसे हम चुनते है। जैसे अगर आप अपने बिज़नेस को छोटे स्तर पर करना चाहते है तो आपको कम लागत की जरूरत होगी और अगर वही आप अपने बिज़नेस को बड़े पैमाने पर शुरू करेंगे तो उसके लिए आपको ज्यादा लागत की आवश्यकता होगी। ऐसे में अगर आप इस बिज़नेस को छोटे स्तर पर शुरू कर रहे है तो उसके लिए आपको 10 हजार से 50 हजार के निवेश की आवश्यकता होगी। जिसे आप अपने घर से भी शुरू कर सकते है।
अगर आप अपने बिज़नेस को बड़े स्तर पर करना चाहते है तो आपको कम से कम 5 से 7 लाख के निवेश की आवश्यकता होगी। अगर आप कोई फैक्ट्री शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो आपको बड़ी जमीन को किराये पर लेना होगा और यदि जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे है तो उसके लिए आपको अलग से निवेश की आवश्यकता होगी।
5. Candle Making Business के लिए जरूरी सामान
वैसे अगर देखा जाए तो Candle Making Business में मुख्य रूप से कच्चे माल की आवश्यकता होती है जैसे धागा, मोम, रंग आदि। का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके अलावा कुछ और सामग्री भी है जिसका इस्तेमाल Candle बनाने के समय में किया जाता है। जैसे-
Raw Material | Price |
अलग अलग रंग | Rs 100 |
ओवन | Rs 5000- 10000 |
मोमबत्ती बनाने के साँचे | Rs 100-500 |
कॉस्टर तेल | Rs 300 |
मोमबत्ती के धागे | Rs 50 |
थर्मामीटर | Rs 150-200 |
पैराफिन मोम | Rs 100-150 |
सुगंध के लिए सेंट | Rs 200-250 |
बर्तन या पोट | Rs 150-200 |
ऐसा बिलकुल भी नहीं है की लिस्ट में दिए हुए सामान की कीमत हर जगह एक जैसी होगी। सामान की कीमत थोड़ी बहुत ऊपर निचे हो सकती है, ये सूची बस आपको अंदाजा लगाने में सहायता करेगी।
6. Candle बनाने के लिए कच्चा माल कहाँ से ख़रीदे?
वैसे तो मोमबत्ती बनाने का सामान आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीको से मिल जाएगा। अगर आप मोमबत्ती बनाने के लिए ऑनलाइन सामान खरीदना चाहते है तो आप India Mart जैसे ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते है और यदि आप ऑफलाइन सामान खरीद रहे है तो ध्यान रहे की आप कच्चा माल किसी थोक की दूकान से ही ख़रीदे। क्योकि आपको वह पर अपनी जरूरत का सारा सामान भी आसानी से मिल जाएगा और उस सामान को खरीदने में पैसे भी कम लगेंगे। मोमबत्ती बनाने का कच्चा सामान खरीदते समय हमेशा सामान की गुणवत्ता जरूर जांच ले। क्योकि अगर आपके सामान की गुणवत्ता ख़राब है तो आपकी कैंडल्स भी अच्छी नहीं बनेगी।
7. Candle बनाने के लिए जरूरी मशीने
Candle बनाने के लिए आपको सबसे पहले Candle मशीने की आवश्यकता होती है, जिसके लिए बाज़ारो में आपको बहुत सारे Options मिल जाते है। जिनकी सहायता से आप ज्यादा जल्दी और आसानी से Candle बना सकते है। Candle मशीने की कीमत 35 हजार से लेकर 2 लाख रुपया तक की होती है। इन मशीनो की कीमत इनके उत्पादन की क्षमता पर निर्भर करती है। Candle Making बिज़नेस के लिए मुख्य रूप से तीन प्रकार की मशीनो का इस्तेमाल किया जाता है जो निम्नलिखित है :
1. Manual Machine
Manual Machine का इस्तेमाल दूसरी मशीनो से आसान होता है और इस मशीन की सहायता से आप एक साथ एक घंटे में 1800 Candle बना सकते है। जिसकी कीमत 30 से 40 हजार रुपया तक की होती है।
2. Semi- Automatic Machine
Semi- Automatic Machine को इस्तेमाल करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता। इस मशीन की सहायता से आप अलग अलग आकार की मोमबत्ती बना सकते है और इस मशीन की खास बात यह है की ये मोमबत्ती को तुरंत ठंडा कर देती है। इस मशीन की कीमत 60 से 70 हजार की होती है।
3. Fully – Automatic Machine
इसकी सहायता से आप अलग अलग आकार और अलग अलग साइज की मोमबत्ती बना सकते है जैसे गोल, चकोर ,लम्बी, छोटी आदि मोमबत्ती बना सकते है। इस मशीन की उत्पादन क्षमता सबसे ज्यादा होती है और ये मशीन एक मिनट में 200 से 250 मोमबत्ती का निर्माण कर सकती है। इस मशीन की ख़ास बात यह है कि आप इस मशीन में अलग अलग डिज़ाइन के लिए अलग अलग सांचो का इस्तेमाल कर सकते है। इस मशीन की कीमत 70 से 80 हजार रुपया होती है। इस मशीन के इस्तेमाल से आप अपने बिज़नेस को बहुत जल्दी बड़ा सकते है।
8. Candle बनाने की सही विधि और प्रक्रिया
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया था की आपको इस बिज़नेस को शुरआती दौर में शुरू करने के लिए महंगी मशीनो की आवश्यकता नहीं है और ऐसा करना बिलकुल भी बुद्धिमानी नहीं है। लेकिन अब सवाल ये आता है की अगर मोमबत्ती बनाने के लिए मशीन का उपयोग ना करे तो मोमबत्ती को कैसे बनाए। ऐसे में मोमबत्ती बनाने की विधि जानना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। मशीन में हाथ से मोमबत्ती बनाने की विधि एक जैसी ही होती है उसमे केवल एक ही अंतर् होता है वो है की मशीनो में साचो की आवश्यकता नहीं होती क्योकि मशीनो में साचे पहले से ही होते है। और हाथ से मोमबत्ती बनाते समय आपको साचो की आवश्यकता होती है।
Candles को हाथ से बनाने की विधि
- मोमबत्ती बनाने के लिए सबसे पहले आपको मोमबत्ती बनाने वाले साचो में धागे को डालना होता है।
- अब आपके पास कच्चे माल के रूप में जो मोम है उसे पिंगलना होता है। अगर आप चाहे तो किसी बड़े बर्तन को चूल्हे पर रखकर उसमे भी मोम को पिंगला सकते है।
- यदि आप अपनी मोमबत्ती को रंगीन बनाना चाहते है तो आप पिंगले हुए मोम में रंग भी मिला सकते है।
- सुंगंधित मोमबत्ती बनाने के लिए आप पिंगले हुए मोम में सुंगंधित सेंट भी मिला सकते है।
- मोम को गर्म करते समय ध्यान रहे की आप मोम को आवश्कतानुसार ही गर्म करे।
- मोम को गर्म होने के बाद जब वो अच्छे से पिंघल जाए तो उसे मोमबत्ती बनाने वाले साचो में डाल दे।
- मोम को साचो में डालते समय ध्यान रहे की सभी साचो में बराबर मोम भरा जाए ताकि सभी मोमबत्ती अच्छे से और एक जैसी बन सके।
- अब आपको उन साचो के मोम का सूखने का इंतज़ार करना है जो 10 से 20 मिनट में सुख जाएगा।
- मोम के सूखने के बाद आपकी मोमबत्ती तैयार है, आप उसके धागे को काट ले।
- मोमबत्ती को बनाने के लिए पैराफिन मोम का इस्तेमाल भी किया जाता है।
9. Candles की Packaging
किसी भी चीज की Packaging उसके ग्राहकों को आकर्षित करता है। उसी तरह Candles के बिज़नेस में भी आपके द्वारा की गई Packaging उस सामान की गुणवत्ता को तय करता है। Packaging का काम किसी भी बिज़नेस का अंतिम काम होता है। Packaging के बाद आप उस सामान को बाजार में ला सकते है और बेच सकते है। Candles की Packaging Candles के आकार के अनुसार की जाती है। Packaging के लिए व्यापक रंगीन और सजावटी कागज का इस्तेमाल करता है ताकि ग्राहक उसे देखकर आकर्षित हो। आप चाहे तो आप Candles की Packaging Cardboard Box में भी कर सकते है।
Candles की Packaging को प्रक्रिया
- सबसे पहले मोमबत्ती की पैकेजिंग के लिए आपको मोमबत्ती के आकार का पतला Card Board चाहिए।
- इसके बाद आप मोमबत्ती को किसी बबली रैप वाले कागज में लपेट दे और उसे उस Cardboard Box में डाल दे।
- इतना करने के बाद अपने ब्रांड के नाम का स्टिकर उस Cardboard पर लगा दे।
- Packaging करते समय इस बात का ध्यान रहे की Packaging आकर्षक होने के साथ साथ मजबूत भी होनी चाहिए।
Low Investment Business Ideas In Hindi
Candle Making Business की Marketing
Marketing का अर्थ है अपने प्रोडक्ट के बारे में लोगो को बताना और अपने व्यपार का प्रचार करना। जिससे आपका प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा लोगो की नजरो मर आ सके। ये बात तो आप जानते ही होंगे की आपकी Marketing जितनी अच्छी होगी आपका बिज़नेस भी उतना अच्छा चलेगा और बिक्री भी बढ़ेगी। आसान शब्दो में कहे तो Marketing का मतलब है बिक्री को बढ़ाना और Product को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचना। आप Marketing अनेक तरीको से कर सकते है जो निम्लिखित है :
- आप अपने बिज़नेस की मार्केटिंग के लिए कुछ लोगो को रख सकते है जो घर घर या दुकान जाकर आपके Product के बारे में बताए और उन्हें आपका Product खरीदने के लिए मनाए।
- आप अपने बिज़नेस की Marketing के लिए पर्चे छपवा सकते है और उन्हें ऐसी जगह पर लगा सकते है जहाँ पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती हो, या उन्हें लोगो में बटवा सकते है, जिससे लोगो को आपके ब्रांड के बारे में पता चलेगा।
- अगर आप चाहे तो ऑनलाइन अपने बिज़नेस का प्रचार भी कर सकते है। यदि आप अपने बिज़नेस को ऑनलाइन करना चाहते है तो आप अपनी वेबसाइट बना सकते है जहा पर आप अपने Product को बेच सकते है या फिर amazon या Flipkart पर भी अपने Product बेच सकते है।
- आप अपने बिज़नेस की टीवी या न्यूज़ चैनल पर एड्स भी चलवा सकते है।
- आप अपने ब्रांड का प्रचार सोशल मीडिया की सहायता से भी कर सकते है जैसे Facebook, Twitter, Instagram, Whats app आदि की सहायता से।
Candles को बनाने में कितना समय लगता है?
Candles को बनाने में कितना समय लगता है?
इस बात का जवाब इस बात पर निर्भर करता है की आप किस प्रकार की मोमबत्ती बना रहे है। बाजारों में कई प्रकार की मोमबत्ती देखने को मिल जाता है जैसे अगर आप कोई साधारण मोमबत्ती बना रहे है तो उसे बनाने में आपको कम समय लगेगा। अगर आप किसी डिज़ाइन की मोमबत्ती बना रहे है तो उसमे ज्यादा समय लगता है।
अगर कोई इंसान अपने हाथो से मोमबत्ती बना रहा है तो वो 30 से 40 मिनट में 90 मोमबत्ती बना सकता है। अगर वही कोई मशीन मोमबत्ती बना रही है तो वो मशीन की काबिलियत पर निर्भर करता है की वह कितनी मोमबत्ती बना रही है। जैसे Manual Machine एक घंटे में 1800 Candle बना सकती है, Semi- Automatic Machine एक मिनट में 100 से 150 Candle बना सकती है और Fully – Automatic Machine एक मिनट में 200 से 250 मोमबत्ती का निर्माण कर सकती है।
Candles को बनाते समय ध्यान रखने योग्य बाते
Candles को बनाते समय हमे निम्नलिखित बातो का ध्यान रखना चाहिए .
- मोम को पिघलाते समय ध्यान रहे की उसे ज्यादा तापमान पर ना रखे।
- मोम को पिघलाते समय ध्यान रहे की कही आग ना जाए।
- मोम पिघलाते समय बच्चो को दूर रखे और 290 डिग्री से 380 डिग्री तक गर्म करे।
Candle Making Business में Profit
Candle Making Business के लिए आपको ज्यादा कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं होती। जिस वजह से Candle Making Business में दूसरे बिज़नेस की तुलना में कम लागत आती है और ज्यादा मुनाफा होता है। आपको अपनी प्रत्येक Candle को बनाने में आने वाला खर्च को ध्यान में रखते हुए ही अपने लाभ का मार्जन रखना चाहिए और उसके बाद ही Candle के मूल्य को निर्धारित करना चाहिए। इस बात का ध्यान अवशय रखे की आपके प्रतिद्वंदी ने Candle का मूल्य कितना रखा है और आपको उनसे कम मूल्य रखने की कोशिश करनी है तभी आप ज्यादा Candle बेच सकते है और मुनाफा कमा सकते है।
Candle Making Business शुरू करने के लिए संबधित Course
आपको मोमबत्ती का बिज़नेस शुरु करने के लिए किसी प्रकार की डिग्री की आवश्यकता नहीं होती। इसीलिए ये जरूरी नहीं की इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको कोई Course करना जरूरी है। ऐसे में आप चाहे तो मोमबत्ती बनाना YouTube से सिख सकते है या फिर किसी ऐसे इंसान से सिख सकते है जो इस काम में माहिर हो। यदि फिर भी आप इसे सीखना चाहते है तो सरकार ऐसे उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार लोगो से शुल्क लेकर प्रशिक्षण देती है तथा ये कोर्स 3 महीने से एक साल तक चलता है। इस कोर्स को करने की कुछ शर्ते होती है जैसे कोर्स करने वाला 18 साल से बड़ा हो और दूसरा वह कम से कम 8वी पास हो। इस कोर्स में सब कुछ सिखाया जाता है जैसे मोमबत्ती को सही साँचे में ढालना, डिज़ाइनर मोमबत्ती बनाना, साधारण मोमबत्ती बनाना आदि। इसी के साथ-साथ इसमें पैकेजिंग और मार्केटिंग के बारे में भी बताया जाता है।
Candle Making Business के लिए Loan कैसे ले?
यदि आप मोमबत्ती का बिज़नेस शुरू करना चाहते है और आपके पास निवेश नहीं है तो आप बैंक से लोन ले सकते है। किन्तु लोन लेते समय ब्याज एवं Terms and Conditions को ध्यान से पढ़े और तभी लोन ले। इसके अलावा आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में शिशु योजना के तहत भी लोन ले सकते है। सरकार द्वारा ऐसे उद्योग को बढ़ावा देने के लिए महिलाओ, अनुसूचित, को ब्याज में 30% की छूट दी जाती है। इसीलिए ये आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Candle Making Business को शुरू करने के लिए क़ानूनी प्रक्रिया
ये तो आप जानते ही होंगे की कोई भी बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको क़ानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है तो ठीक उसी तरह Candle Making Business को शुरू करने के लिए आपको एक क़ानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। जो निम्नलिखित है:
1. कंपनी की संरचना
यदि आप अपने बिज़नेस को छोटे स्तर पर करना चाहते है और अकेले ही संभालना चाहते है तो आपको अपने अकेले की स्वामित्व वाली कंपनी या LLC या साझेदारी के विकल्प चुन सकते है।
2. Business का Registration
Candle Making Business को शुरू करने के लिए आपको अपने बिज़नेस के आकार के अनुसार Registration करवाना होगा। किसी भी शहर में Business शुरू के लिए आपको वह से अनुमति प्राप्त करनी होगी और इसके साथ साथ SSI यूनिट में पंजीकरण करवाना होगा।
3. Pan Card
आपको आपके बिज़नेस के लिए Pan Card बनवाना जरूरी होता है। इसीलिए आपको Pan Card के लिए आवेदन करना होगा।
4. व्यवसायिक बैंक खाता
आपको अपने बिज़नेस को शुरू करने के लिए व्यवसायिक बैंक खाता की जरूरत होती है। आप अपना व्यवसायिक बैंक खाता शुरू करने के लिए किसी भी बैंक से संपर्क कर सकते है। व्यवसायिक बैंक खाता बनाने के बहुत सारे फायदे होते है जैसे आपके निजी खर्चे अलग रहते है, और बिज़नेस में लग रहे पैसो का हिसाब भी अलग मिल जाता है। व्यवसायिक बैंक खाता शुरू करने की खास बात यह है की इससे आप अपने बिज़नेस में हो रहे लाभ और हानि का आसानी से पता लगा सकते है।
5. Company के नाम का चुनाव करे
यदि आप अपने बिज़नेस को बड़े स्तर पर करना चाहते है और एक कंपनी शुरू करना चाहते है तो आपको उसके लिए कंपनी के नाम का चुनाव करना होगा और फिर उस कंपनी को उसके नाम से Trademark में पंजीकृत करवाए और इतना करने के बाद वेट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करे।
6. Tax का समय समय पर भुगतान करे
Candle Making Business हो या अन्य कोई दूसरा बिज़नेस उसे शुरू करने के लिए आपको केंद्र या राज्य सरकार को Tax यानि की कर का भुगतान करना होता है। जिसके लिए आपको अपने बिज़नेस का पंजीकरण करवाना होगा। ये Tax केवल साल में एक बार ही दिया जाता है। यदि आप इस बारे में और जानना चाहते है तो आप राज्य के नियमो को भी पढ़ सकते है। आपको राज्य या संघ से एक प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिससे आप अपने Tax को भर सकते है।
7. EIN के लिए आवेदन करे
EIN में आवेदन करने से आपके बिज़नेस को एक IRS के द्वारा एक पहचान संख्या मिलती है। आप इस IRS की संख्या को पाने के लिए इसकी वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। जिससे आपका काम जल्दी और आसान तरीके से हो जाएगा।
ये भी पढ़े:
Frequently Asked Questions (F.A.Q)
Q1. Candles को बनाने के लिए किन-किन संस्थाओ से प्रशिक्षण ले ?
Ans- Candles को बनाने के लिए आप निम्नलिखित संस्थाओ से प्रशिक्षण ले सकते है जैसे मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर (देहरादून), मल्टी सिप्लिनरी निंग सेंटर( राजघाट, नई दिल्ली), खादी ग्रामोद्योग विद्यालय, (वीरापंडी) आदि
Q2. Candles को बनाने के लिए किस किस सामान की जरूरत होती है ?
Ans- Candles को बनाने के लिए आपको धागा, मोम, तेल, की जरूरत होती है।
Q3. Candles को किस मोम की सहायता से बनाया जाता है ?
Ans- Candles को पैराफिन मोम की सहायता से बनाया जाता है।
Q4. Candle Making Machine कौन सी और कहा से खरीद सकते है ?
Ans- Candle Making Machine को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीको से खरीद सकते है और ये मशीन भी तीन तरह की होती है यदि आप इस बारे में ज्यादा जानना चाहते है तो ऊपर के लेख को पूरा पढ़े।
Conclusion
आज के इस लेख में हमने आपको Candle Making Business Kaise Shuru Kare? के बारे में पूरी जानकारी दी है। हम आशा करते है की हमारे इस लेख को पड़ने के बाद आपके सारे सवालो के जवाब मिल गए होंगे और इस लेख की सहायता से आपको Candle Making Business शुरू करने में सहायता मिलेगी। अगर आपको इस लेख में कुछ भी नया जानने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों, परिवारों, और पड़ोसियों के साथ शेयर जरूर करे। यदि आपको इस लेख से संबंदित कोई सवाल जवाब या किसी तरह का कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करे। धन्यवाद