आज के समय में लोग Video Content देखना ज्यादा पसंद करते है, इसिलए वो घंटो घंटो YouTube पर बिता देते है। YouTube आज बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। YouTube के माध्यम से हम घर बैठे आसानी से फ्री में ज्ञान प्राप्त कर सकते है और खालीसमय में आप YouTube से मनोरंजन भी कर सकते है। YouTube में आप हर तरह की Videos देख सकते है क्योकि इसमें आपको ढेर सारी केटेगरी मिल जाती है। लोग YouTube पर वीडियो अपलोड इसलिए करते है क्यूंकि उसके लिए उनको पैसे मिलते है। क्या आपको पता है की YouTube Se Paise Kaise Kamaye?
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की कैसे आप आसानी से YouTube से पैसे कमा सकते है। आज के समय में YouTube से लोग घर बैठे लाखो पैसे कमा रहे है। अगर आप भी YouTube से पैसे कमाना चाहते है तो इस लेख को अंत तक तथा ध्यान से पढ़े। YouTube से पैसे कैसे कमाए ? ये जानने से पहले हमे ये पता होना चाहिए की YouTube क्या होता है और यह कैसे काम करता है ?
YouTube क्या है?
YouTube एक ऑनलाइन Video Sharing Platform है जो अमेरिका का एक App है। इस App की सहायता से आप दुसरो की Videos भी देख सकते है और साथ में अपनी Videos भी शेयर कर सकते है। YouTube की सहायता से आज हम कहि भी बैठकर किसी भी चीज का ज्ञान प्राप्त कर सकते है वो भी बिलकुल फ्री। YouTube से वीडियो बनाने वाले को भी और वीडियो देखने वाले को भी दोनों को ही फायदा होता है। क्योकि वीडियो बनाने वाला Creative Videos बना कर पैसे कमा सकता है और दूसरी तरफ वीडियो देखने वाले को फ्री में घर बैठे ज्ञान मिल रहा है।
YouTube का लक्ष्य देश-विदेश की आवाजों को आप तक पहुंचना है ताकि आप अच्छे से ज्ञान प्राप्त कर सके। यदि आपको भी किसी विषय की अच्छी नॉलेज है तो आप भी अपना एक YouTube चैनल बना सकते है और उस पर Videos Upload कर सकते है। ऐसा करने से आप अपने ज्ञान को दुनिया भर में पहुंचा सकते है। YouTube आपको नाम के साथ साथ पैसे कमाने का भी एक अच्छा मौका दे रहा है। YouTube आज के समय में Google की Service में गिनी जाती है।
YouTube का इतिहास
क्या आप जानते है की YouTube को PayPal के तीन पूर्व कर्मचारी ने बनाया था, जिनके नाम चाड हर्ले, स्टीव चैन, और जावेद करीम है। उन्होंने मिलकर 2005 में YouTube की वेबसाइट बनाई थी, जिसको गूगल ने 2006 में $1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया था। गूगल ने 14 नवम्बर 2007 को YouTube के साथ समझौते को पूरा कर लिया था। YouTube पर सबसे पहला वीडियो जावेद करीम ने Upload किया था, जो की YouTube के सह-संस्थापक थे।उनकी इस वीडियो में सैन डिएगो के चिड़िया घर को दिखाया गया है। उनकी इस वीडियो का टाइटल था -मी ऐट द ज़ू। इस वीडियो को जावेद करीम ने 23 अप्रैल 2005 को उपलोड किया था जिसको आज भी YouTube पर देखा जा सकता है।
YouTube की शुरुआत कैसे हुई ?
एक कहानी के अनुसार बताया जाता है की 2005 में चाड हर्ले, स्टीव चैन एक डिनर पार्टी में गए थे जिसमे उन्होंने एक Video को बनाया था। जिसको शेयर करने में बहुत ज्यादा मुश्किलें आ रही थी। कहा जाता है की यही से उनको YouTube का Idea आया था। लेकिन उनके एक साथी जावेद करीम ने कहा की वो उस पार्टी में थे ही नहीं। करीम ने बताया की 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी की वीडियो वो ढूंढ रहे थे किन्तु उनको वो वीडियो कही नहीं मिली। वही से उनको YouTube का आईडिया आया और सोचा की एक ऐसा Platform होना चाहिए जहा पर हमे सभी प्रकार की Videos आसानी से मिल जाए।
YouTube से पैसे कमाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है ?
YouTube से पैसे कमाने के लिए हमे निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता होती है ,जैसे –
- आपको YouTube चैनल बनाने के लिए सबसे पहले एक Gmail ID की आवश्यकता होती है।
- आपके पास Video बनाने के लिए और उसे Edit करने के लिए एक अच्छा Smartphone या Computer होना चाहिए।
- आपके पास अच्छा Internet Connection होना चाहिए जो की आज के समय में सबके पास होता है।
- आपको इसके लिए Video Editing आनी चाहिए, अगर आपको एडिटिंग नहीं आती है तो आप उसे आसानी से और फ्री में YouTube से भी सिख सकते है।
YouTube से पैसे कमाने के लिए ये Steps Follow करे
यदि आप भी YouTube पर अपना चैनल बनाकर पैसे कमाना चाहते है तो तो आप निचे बताए गए Steps को ध्यान से पढ़े और उन्हें फॉलो करे।
- सबसे पहले आप अपनी Gmail ID की सहायता से एक YouTube पर चैनल बना ले।
- उसके बाद आप अपने चैनल पर Banner और Logo लगाएं ।
- जिसके बाद आप अपने चैनल का Description लिख सकते है।
- अपने चैनल के लिए एक Niche Decide करे और उसी से संबंधित Videos अपने चैनल पर अपलोड करे।
- ध्यान रहे की आपकी वीडियो की क़्वालिटी अच्छी हो।
- आप अपने चैनल के लिए एक अच्छा सा Thumbnail बनाए, जो आकर्षक हो।
- वीडियो का टाइटल और डिस्क्रिप्शन लिखते समय Tag का इस्तेमाल जरूर करे।
- याद रहे की आप अपने चैनल पर हर रोज कम से कम एक वीडियो जरूर अपलोड करे।
- आप अपनी Videos में कभी भी Copyright Material का इस्तेमाल ना करे।
- जब आपका चैनल Monetize हो जाता है उसके बाद आप पैसे कमाना शुरू कर देते है।
YouTube Se Paise Kaise Kamaye?
आज के समय में बहुत सारे लोग अपने YouTube चैनल बनाकर लाखो रुपया कमा रहे है। आप भी अपने चैनल से पैसे कमा सकते है। जिसके लिए आपको सबसे पहले अपना चैनल बनाना होगा और उसके बाद आपका अगला मकसद ये होना चाहिए की आप अपने चैनल को Monetize कर सके।
लेकिन YouTube से पैसे कमाना इतना भी आसान नहीं है जितना हमे लगता है। उसके लिए हमे बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आपको अपने चैनल पर हर रोज एक वीडियो Upload करनी होगी और साथ में थोड़ा धैर्य भी रखना होगा। YouTube चैनल से पैसे कमाने के वैसे तो बहुत सारे तरीके है परन्तु आज हम आपको सबसे Best तरीको के बारे में बताएंगे।
1. Google AdSense के द्वारा
आज के समय में बहुत सरे YouTuber Google AdSense की सहायता से लाखो रूपए कमा रहे है। YouTube से पैसे कमाने का सबसे आसान और प्रसिद्ध तरीका है Google AdSense , जिसके द्वारा आप भी बहुत सारे पैसे कमा सकते है। आप किसी Blog या YouTube पर जब कोई Ads देखते है वो Ads गूगल के द्वारा ही दिखाई जाती है। Google AdSense दुनिया का सबसे बड़ा Ad नेटवर्क है जिसकी सहायता से हम अपनी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर Ad चलवा सकते है और पैसे कमा सकते है। YouTube से Google Ad चलवाने के लिए आपके चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर और 4000 Watch Hour होना चाहिए। तभी आपके चैनल के लिए Google AdSense अकाउंट बन सकता है। इस तरह आप अपने चैनल को Monetize करके पैसे कमा सकते है।
Google AdSense से पैसे कैसे कमाए?
2. Affiliate Marketing के द्वारा
आप जब कोई वीडियो देखते है तो आपने YouTuber को अक्सर ये कहते हुए सुना होगा की इसका लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में है, और आप इस लिंक पर क्लिक करके इसे आसानी से खरीद सकते है। तो वो लिंक दरअसल Affiliate Link होते है। यदि आप उन लिंक पर क्लिक करके कोई सामन खरीदते है तो YouTuber को उसका कुछ Commission मिलता है। आप भी अपनी Niche से संम्बन्धित वीडियो बनाकर उसपे Affiliate लगा सकते है और Description Box में लिंक छोड़ सकते है। ऐसे में जब कोई भी उस लिंक पर क्लिक करके कोई सामन खरीदता है तो आपको उसका कुछ कमिशन मिलेगा। ऐसा करके आप कुछ ही समय में ज्यादा पैसे कमा सकते है। आप Affiliate Marketing में Google AdSense से ज्यादा पैसे कमा सकते है और इसके लिए लिए आपको ज्यादा Subscribers की भी जरूरत नहीं पड़ती।
3. खुद के प्रोडक्ट बेचकर
यदि आपके पास कोई अपना प्रोडक्ट है तो आप उसे भी अपने YouTube के चैनल की सहायता से बहुत आसानी से बेच सकते है और अच्छी ख़ासी बिक्री कर सकते है। क्योकि यूट्यूब पर आपके Subscribers आपको फेस से जानते है और अगर आप उन्हें अच्छा कंटेंट दे रहे है तो उनका आप के ऊपर ट्रस्ट और भी बढ़ जाता है। जिससे आप अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर सकते है और लोग आप पर विश्वास करते है इसलिए वो आपके प्रोडक्ट पर भी विश्वाश करेंगे। जिससे आपके प्रोडक्ट की सेल और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। इस प्रकार आप अपने प्रोडक्ट को YouTube पर बेचकर पैसे कमा सकते है।
4. Sponsorship के द्वारा
जब आपके YouTube पर Subscribers बढ़ने लग जाते है और लोग आपकी Videos पर ज्यादा Like और शेयर करना शुरू कर देते है। बहुत सी कम्पनिया आपके पास मैसेज करती है और अपने प्रोडक्ट का प्रचार आपसे करने को कहती है, जिसके बदले में वो आपको पैसे देते है। इसी को Sponsorship कहते है। आपको केवल उनके Product पर एक Videos बनाना है जिसके बदले में वो आपको Pay करेंगे। इस तरह से आप अपने YouTube चैनल से पैसे कमा सकते है, बहोत से बड़े बड़े YouTuber स्पोंसरशिप से लाखो रुपए कमा रहे है।
5. YouTube पर अपनी सर्विस बेचकर
आज के समय में सभी लोग ऑनलाइन पहचान बना रहे है और ऑनलाइन अपनी Services को बेच कर पैसे कमा रहे है जैसे वेबसाइट बनाकर, कंटेंट राइटिंग करके, वीडियो और फोटो एडिटिंग करके। यदि आपके पास भी ऐसी कोई Skill है तो आप भी उसकी सहायता से लोगो को Services दे सकते है। आपके YouTube की वजह से आपको ज्यादा Customer भी आसानी से मिल जाएंगे जिसके बाद आप आसानी से लाखो रुपए कमा सकते है।
YouTube पर वीडियो बनाते समय ध्यान रखने योग्य बाते
आपने देखा ही होगा की ऐसे बहुत सारे YouTuber है जो successful हैं और साथ में ऐसे YouTuber भी है जो मेहनत तो करते है लेकिन successful नहीं हो पाते। आपके दिमाग में भी ये सावल जरूर आया होगी की एक सफल YouTuber बनने के लिए हमे क्या करना चाहिए। अगर आप भी ये जानना चाहते है तो निचे बताए गई बातो को ध्यान से पढ़े।
- आप अपनी Videos की क़्वालिटी को बेहतर रखे और ऐसी Videos बनाए जिनकी मांग ज्यादा हो।
- आप ऐसी Videos बनाए जिन्हे देखने में Viewers को Interest आए और आपकी Videos को अंत तक जरूर देखे।
- आप हमेशा Evergreen Videos बनाने की कोशिश करे, जिनका Search Volume ज्यादा हो।
- अपने यूजर्स को चैनल सब्सक्राइब करने के लिए प्रोत्साहित करे।
- आप अपनी Videos की क़्वालिटी और क्वांटिटी दोनों को ध्यान में रखे।
- याद रहे की आप कम से कम एक दिन में एक वीडियो जरूर अपलोड करे।
- आप अपनी वीडियो का नाम बहुत सोच समझ कर रखे और अपने डिस्क्रिप्शन को भी उसी के हिसाब से भरे।
- आपको अपनी वीडियो का प्रमोशन करने के लिए दूसरे चैनल्स की सहायता लेनी चाहिए ताकि Cross Promotion हो सके।
- अपने Videos को दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जरूर शेयर करे ताकि लोगो को आपकी Videos के बारे में पता चले।
- ज्यादा से ज्यादा Engaging Videos बनाने की कोशिश करे।
YouTube पर वीडियो बनाते समय ये नहीं करना चाहिए
- हमेशा YouTube वीडियो बनाते समय ध्यान रखे की YouTube के नियमो का पालन करे। Explicit Videos बनाने से बचे क्योकि ऐसे वीडियो बनाने की Permission YouTube नहीं देता।
- ध्यान रहे की आपका Content Unique हो क्योकि अगर आप Videos को Copy Paste करेंगे तो आप बहुत जल्दी पकड़े जाएंगे, जिसके बाद आपका चैनल बैन भी हो सकता हैं।
ये भी जरूर पढ़े:
Frequently Asked Questions (F.A.Q )
Q1. क्या YouTube Likes के लिए पैसे देता है ?
Ans-YouTube Likes के लिए कोई पैसे नहीं देता। अगर आपका चैनल Monetize हो गया है तो आप अपनी Videos के Views से पैसे कमा सकते है।
Q2. YouTube की वेबसाइट को किसने बनाया था और कब ?
Ans- सन 2005 में PayPal के तीन पूर्व कर्मचारी ने YouTube की वेबसाइट को बनाया था।जिनके नाम चाड हर्ले, स्टीव चैन, और जावेद करीम है।
Q3. YouTube पर सबसे पहली वीडियो किसने और कब अपलोड की थी ?
Ans- YouTube पर सबसे पहली वीडियो YouTube के सह-संस्थापक जावेद करीम ने 23 अप्रैल 2005 को उपलोड किया था।
Q4. YouTube Channel पर Google AdSense कब लागू होता है ?
Ans- YouTube Channel पर Google AdSense शुरू करने के लिए आपको कम से कम 1000 सब्सक्राइबर और 4000 Watch Hour होना चाहिए। जिसके बाद आपका चैनल Monetize हो जाएगा और आप पैसे कमाना शुरू कर देंगे।
Q5. क्या YouTube पैसे कमाने में Blogging से ज्यादा बेहतर है?
Ans- जी हां, बिलकुल YouTube, Blogging की तुलना में ज्यादा अच्छा Option है। क्योकि आज के समय में सभी Video Content देखना ज्यादा पसंद करते है और YouTube पर ज्यादा समय भी व्यतीत करते है, जिस वजह से आप यूट्यूब से ज्यादा पैसे कमा सकते है।
Q6. YouTube की एक दिन की कमाई कितनी होती है ?
Ans- 2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार YouTube की एक दिन की कमाई 4.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
Q7. गूगल ने YouTube को कब ख़रीदा था ?
Ans- गूगल ने YouTube को 2006 में $1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया था।
Conclusion :
मै आशा करती हूँ की आपको YouTube Se Paise Kaise Kamaye? इस बात की पूर्ण जानकारी मिल गई होगी और आपके सवालों के हल भी मिले होंगे। यदि आप इस लेख में बताई गई सभी बातो को ध्यान में रखते है तो आप भी YouTube से लाखो पैसे कमा सकते है। अगर आपको इस लेख से कुछ भी नया जानने को मिला हो इसे अपने दोस्तों , रिस्तेदारो और पड़ोसियों के साथ जरूर शेयर करे। ताकि वो भी YouTube से पैसे कमा सके। अगर इसके बाद भी आपके मन में कोई सवाल हो या फिर आप हमे सुझाव देना चाहे तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। धन्यवाद!